Monday, 13 April 2020

कर्क राशि वाले जाने, अपनी राशि और नाम की विशेषताएं


कर्क राशि Cancer 
(June 21 to July 22)
जिनके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो कर्क राशि हैं


जिस भी राशि में चंद्रमा जन्म के समय होता है उसी राशि के अनुसार व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर तय किया जाता है व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से राशि और राशिफल मालूम होती है सभी राशियों के लिए अलग-अलग अक्षर बताए गए हैं. चंद्र के अनुसार ही हमारी नाम राशि मानी जाती है. उसके अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी हुई अनेक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



कर्क राशि 
राशि चक्र की यह चौथी राशि है, जल त्रिकोण की पहली राशि है, इसका चिन्ह केकडा है कर्क राशि के जातक दृढ़-निश्चय वाले होते हैं। अति प्रेमी, विश्वास योग्य और उनकी परवाह दुसरो की करने वाले होते हैं रिेलेशनशिप इनके लिए बहुत मायने रखता है इसलिए ये अपने पार्टनर पर ज़्यादा अधिकार जताने का प्रयास करते हैं परिश्रमी और उद्यमी और बडी बडी योजनाओं का सपना देखने वाले होते हैं


कर्क  राशि के लोगों का व्यक्तित्व 
कर्क राशी के स्वामी चंद्रमा हैं जो मन का कारक है इस राशि के लोग बहुत वफादार और समानुभूति रखने वाले लोग होते हैं, और अपनों के दुःख और दर्द से समानुभूति रखने की योग्यता होती है।  कर्क लग्न के लोगों की शारिरिक बनावट गोल रहती है ऊचाई औसत से छोटी होती है। और तीस साल की उम्र में भी बूढ़े दिखने लगते हैं। आपके बाल काले और बहुत कम होते है, छोटी नाक, आंख बाहर को निकली हुई और टोढी गोल होती है। किसी भी चीज़ की तुलना में घरेलू सुख सुविधा को महत्व देते हैं। पकी लग्न के लोग अपने आकर्षक व्यक्तित्व के मामले में भाग्यशाली नहीं होते। आपकी शारीरिक बनावट ठीक-ठाक होती है, आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा चौड़ा होता है। लगभग आप गोरे रंग के होते है। ढृढ़स्नेही, कोमल, भावुक और रोमांटिक होते है बकि दूसरी और आप हठी, अधिकार भावना और वफादारी के भावों से युक्त भी होते है। हमेशा दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए तैयार हैं 


कर्क  राशि के लोगों का कार्य क्षेत्र
तीव्र बुद्धि के अधिकारी होते हैं और ये कला, बिक्री, मीडिया और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। जब काम करने के लिए अकेला छोड़ दिया जाए, तो वे बेहतर ढंग से करते हैं और उनके काम की निगरानी करने की बिल्कुल भी जरूरत होती है। याददास्त काफी मजबूत होती है बहुत आसानी से पैसा कमा सकते हैं और जल्दी से इसे खर्च भी कर सकते हैं






कर्क  राशि के लोगों का समाज 

राशि के जातक बहुत भावुक होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें नकारे जाने से डर लगता है। कर्क जातक बडी बडी योजनाओं का सपना देखने वाले होते हैं बहुत वफादार, भावनात्मक, दयालु, फिक्रमंद, घरेलू शौकिन, प्रियजनों की मदद, मित्रों के साथ एक अच्छा भोजन, के दुःख और दर्द से समानुभूति रखने में सक्षम और समानुभूति रखने वाले लोग होते हैं। मित्रों का बहुत सम्मान करते हैं। ऐसे लोग जो घर में सामाजिक होना पसंद करते हैं


कर्क  राशि के लोगों का स्वभाव व आदतें 
राशि का स्वामी ग्रह चंद्र होने के कारण इस राशि के जातक बहुत भावुक होते हैं। घर को प्यार करने वाले और रूढ़िवादी लोग हैं संवेदनशील और भावुक होने के कारण कर्क महिलाओं के जल्दी प्यार में पड़ने की संभावना हैं। विश्वास प्राप्त करते ही कर्क महिला भावुक और वफादार साथी साबित होगी। कर्क राशि को आकर्षित करना चाहते हैं, तो आपको पहला कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी।






कर्क  राशि के लोगों का स्वास्थ्य:
कर्क लग्न आपको कफ, अपच, गैस,पेट, लीवर और आंतों से संबंधित सामान्य समस्याएं होने की संभावना बना रहा है। पाचन शक्ति को कमजोर कर, आपको गैस्ट्रिक और अन्य पेट सम्बंधित रोग होने की संभावनाएं है।




कर्क  राशि के लोगों का जीवनसाथी

कर्क दूसरों की मदद करने और टकराव से बचने में काफी सजग होते हैं। समर्पित साथी है, जो शादी और बच्चों को पसंद करता है। कोमल और फिक्रमंद कर्क एक बहुत ही भावुक राशि है जो जीवनसाथी के प्रति वफादार और समर्पित है तथा उपहार और मौखिक प्रशंसा बरसा कर अपना प्यार और स्नेह दिखाएंगे कर्क पुरुष जटिल, बहुत संवेदनशील, शर्मीले और सुरक्षात्मक व्यक्ति होते हैं।




राशि जो  जीवनसाथी के लिए विचार योग्य है : वृष, कन्या, वृश्चिक, मीन

शुभ रंग: नारंगी, सफेद

शुभ दिन: सोमवार, गुरुवार

विवाह और पार्टनरशिप के लिए उत्तम राशि : मकर

भाग्य अंक: 2, 7, 11, 16, 20, 25

गुण : प्रेरक, अत्यधिक कल्पनाशील, वफादार, भावनात्मक, दयालु
अवगुण : निराशावादी, संदिग्ध, चालाक, असुरक्षित

कर्क राशि  की पसंद: कला, घरेलू शौक, जल में या आसपास आराम, प्रियजनों की मदद, मित्रों के साथ एक अच्छा भोजन
कर्क राशि  नापसंद: माँ की कोई भी आलोचना, निजी जीवन का खुलासा


ज्योतिष संबंधी
वर-वधू.काम पर ज्योतिष संबंधी ( कुंडली मिलान ) सेवाओं का हमारे पास प्रख्यात खानदानी ज्योतिषियो का (जिनका ज्योतिषिय अनुभव 20 सालों से ज्यादा) अनुभव है वेबसाइट पर रजिस्टर करें और बेहतरीन ज्योतिषिय विशेषज्ञों से ऑनलाइन सलाह लें सकते हैं।

जन्म कुंडली को देखने के लिए हमें जन्म की तारीख, जन्म के समय और जन्म के विवरण की आवश्यकता होती है। यदि आप कुंडली के आधार पर अपनी ताकतों, कमजोरियों, अपने करियर, आर्थिक पक्ष, विवाह, परिवार, स्वास्थ्य आदि के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक उपयुक्त है।



ऊपर दी गई जानकारी सामान्य है अगर आप इससे संतुष्ट नहीं है और आपको ज्योतिष में विश्वाश है और भी विस्तृत जानकारी चाहते है तो अपना

जन्म का  दिन :
जन्म का समय :
जन्म का स्थान :
मोबाइल नंबर :
क्या जानना/पूछना चाहते हो ? :

निम्नलिखित ज्योतिषाचार्या जी को बता कर अपने बारें में सीधे पूछ सकते है जिनका अनुभव ज्योतिष कार्यों में 20 वर्षो से ज्यादा है उचित समय पर पंडित जी जबाब देंगे।



पंडित सुंदरमणी, शास्त्री
कुंडली विशेषज्ञ, वर-वधु.कॉम