Friday 22 May 2020

जिन्दगी बर्बाद करने के कुछ अच्छे तरीके




  1. सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मीम्स पढ़ना,  उन पर अपने दोस्तों को टैग करना।
  2. अनजान लड़कियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उनका कमेंट बॉक्स उनकी तारीफों से भर देना।
  3. फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर दिनभर लगे रहना और मज़ाकिया वीडियोज़ देखना।
  4. बार - बार, बार - बार अनजान युवतियों को सन्देश भेजना और मन में ये आस रखना कि एक ना एक दिन इनका नंबर ज़रूर मिल जाएगा।
  5. आपत्तिजनक कंटेंट घंटों तक देखना।
  6. बेसमय अपने मित्रों को फ़ोन कर उनसे लम्बी फ़िज़ूल की बातें करना।
  7. आँखों के सामने काम होने के बावज़ूद खुद को ये कहना - बाद में कर लेंगे।
  8. किसी भी काम को करने की डेडलाइन या किसी भी प्रकार का लक्ष्य ना होना।
  9. ये बस आखिरी वीडियो कहकर उसी के बाद १० और आखिरी वीडियोज़ देखना।
  10. फ़ोन की बैटरी जाने को है, लेकिन फिर खुद चार्जिंग पोर्ट तक जाकर खुद को आरामदायक स्थिति में लाकर फिर से फ़ोन पर लग जाना।
  11. बेसमय सोना और बेसमय उठना।
  12. अपने पूर्व प्रेमिका या प्रेमी की प्रोफाइल को सर्च करना।
  13. अगर पूर्व प्रेमी ने ब्लॉक कर रखा है तो उसके दोस्तों, रिश्तेदारों की प्रोफाइल को सर्च करना और फिर उनकी प्रोफाइल में अपने पूर्व साथी को ढूंढ़ना।
  14. अलग - अलग तरह के नशे से खुद को घेर लेना।
  15. समय की चिंता ना करना।
  16. कमेंट सेक्शन में अपनी बात को सिद्ध करवाने के लिए बाकी व्यक्तियों से लड़ना और गाली - गलौज करना।
  17. सड़क पर अंधाधुंध गाड़ी भगाना।
  18. बहुत ही ज्यादा गेमिंग करना।
  19. यूट्यूब पर किसी भी नए अपलोड हुए वीडियो पर “फर्स्ट ” ये कमेंट करना।
  20. हर फिल्मी गाने और ट्रेलर को सबसे पहले देखने की जल्दबाज़ी होना।
  21. फिर उसी ट्रेलर और गाने पर बाहर के देश के व्यक्ति क्या रिएक्शन देते है, ऐसे ही सैकड़ों वीडियोज़ को देखना। (तभी तो इन चैनल्स पर बहुत ज्यादा व्यूज़ होते हैं और इन रिएक्शन यूट्यूब चैनल्स की रोज़ी - रोटी ऐसे ही चलती है )
  22. सोशल नेटवर्किंग से गेमिंग और फिर गेमिंग से खुद को आपत्तिजनक कंटेंट पर शिफ्ट करते रहना और समय की बर्बादी करना।
  23. किसी की १० साल की मेहनत के बाद हासिल की गयी सफलता को अपनी १० मिनट की पढ़ाई के साथ तुलना करके खुद को कोसना।
  24. अपनी नाकामियों के लिए अपने हालातों, दोस्त, परिवार, रिश्तेदार और यहाँ तक कि इस देश को दोषी ठहराना।
  25. खुद को मोटीवेट करने के लिए मोटिवेशनल वीडियोज़ देखना और उस वीडियो से प्राप्त ऊर्जा को बनाये रखने के लिए एक और वीडियो देखना।
  26. अपनी क्षमता और आदतों के अनुसार अपना टाइम - टेबल बनाने की जगह रोज़ १० घंटे काम करने की दिल से शपथ लेना और पहले दिन में ३ घंटे काम के बाद बाकी के दिनों में दुबारा से पुरानी आदतों पर आ जाना।
  27. सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड की गयी तस्वीर या किसी भी प्रकार के कंटेंट पर कितने लाइक्स या कमैंट्स आये इस पर पैनी नज़र रखना।
  28. अपलोड किये गए कंटेंट पर किये गए हर कमेंट पर व्यक्तिगत रूप से उस व्यक्ति को टैग करके धन्यवाद कहना।
  29. ज़रूरत से ज्यादा सोचना।
  30. बड़बोलापन ज्यादा करना और काम ना के बराबर करना।